अगर आप भी Google Play Music यूज करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। अब ये सर्विस बंद होने जा रही है। गूगल 24 फरवरी को इस सर्विस को बंद कर देगा।

यदि आप इसे यूज करते हैं तो 24 फरवरी के बाद आपको कोई सपोर्ट नहीं मिलेगा। Google Play Music का इस्तेमाल करने वालों के पास केवल दो दिन बचे है।

खबरों के अनुसार Google Play Music को यूट्यूब म्यूजिक ऐप YouTube Music से रिप्लेस करने का काम किया जा रहा है।

ऐसे में आपका डेटा उस ऐप पर हैं तो आपको इसे हटा लेना चाहिए। अगर आप अपना डाटा YouTube Music में ट्रांसफर कर चुके हैं तो घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने डेटा को ट्रांसफर कर सकते हैं।

आइए आपको हम डाटा ट्रांसफर का तरीका बताते हैं....

-आपको सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store पर जाना होगा और वहां से YouTube Music म्यूजिक ऐप डाउनलोड करना होगा।

-डाटा ट्रांसफर करने के लिए, ट्रांसफर बटन पर क्लिक कर दें।

-इस डाटा में आपके द्वारा खरीदी गई म्यूजिक, म्यूजिक लाइब्रेरी, रेडियो स्टेशन मेटाडेटा, प्लेलिस्ट और सर्च/प्ले बैक हिस्ट्री शामिल होगी।

-इस फीचर के तहत पॉडकास्ट को ट्रांसफर करने में आप सक्षम नहीं होंगे।

-यूजर्स यदि Google Play Music अकाउंट को YouTube Music में ट्रांसफर नहीं करेंगे तो उसके बिलिंग साइकिल के आखिर में उनका सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का काम किया जाएगा।

Related News