एक शख्स ने यह खास लैपटॉप तैयार किया है जो कि दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप है। जिस शख्स ने ये लैपटॉप बनाया है उसका नाम पॉल क्लिन्गर है। इस छोटे लैपटॉप का नाम उन्होंने ThinkTiny रखा है। यह लैपटॉप IBM के थिंकपैड का छोटा रूप है। ये आसानी से आपके हथेली के एक छोटे कोने में फिट हो जाएगा। इस मिनी लैपटॉप के बीच में लगे रेड बटन का इस्तेमाल आप माउस के रूप में कर सकते हैं।

क्लिन्गर को मिनी लैपटॉप ThinkTiny बनाने में करीब 1 हफ्ते का वक्त लगा। बात करें इस लैपटॉप के डिस्प्ले की तो इसमें 0.96 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप में थिंकपैड की तरह कीपैड के बीच में लाल कलर का ट्रैकपॉइंट स्टाइल कर्सर कंट्रोलर भी दिया गया है। ThinkTiny लैपटॉप बनाने के लिए क्लिन्गर ने 3D प्रिंटेड केस तैयार किया है।

मिनी लैपटॉप की बैटरी 300 mAh है। इसमें दूसरे कंपोनेंट्स भी लगे हुए हैं। आप आसानी से इस मिनी लैपटॉप में कोई गेम भी खेल सकते हैं।

लैपटॉप में TP 5400 बैटरी चार्जर भी दिया गया है। इस मिनी लैपटॉप के कंपोनेंट्स (कलपुर्जो) पर क्लिन्गर ने करीब 70 डॉलर (4,900 रुपये) और कस्टम प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर 15 डॉलर ( करीब 1,000 रुपये) खर्च किए हैं।

Related News