हर लड़की ऐसा जीवनसाथी चाहती है जिस पर उसे गर्व हो यानी वह उसकी चाहत की कसौटी पर खरा उतरता हो। लड़कियाँ लड़के के रंग-रूप या कद-काठी की बजाए उसकी पढ़ाई- लिखाई, कमाई और वैयक्तिक गुणों को अधिक महत्व देती हैं। शादी का फैसला एक लड़का और लड़की के लिए बहुत ही कठिन काम होता है। क्योकि आपका एक फैसला आपका जिंदगी बदल सकता है वैसे आज हम लड़कियों के बारे में बात करेंगे , अगर आप अपने लिए परफेक्ट लड़का ढूँढना चाहते है तो आज हम आपको कुछ चीजे बता रहे है जो लड़के में जरूर नोटिस करे।


1. लड़कियाँ ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं जो खुले विचारों का हो जिसकी सोच दकियानूसी न होकर विस्तृत हो, क्योंकि तभी वह अपनी पत्नी की इच्छाओं और भावनाओं को समझ सकता है तथा उसकी कद्र कर सकता है।

2. जब आप किसी लड़की से मिलने जा रहे हों, अगर आप ढीली शर्ट और जर्जर ट्राउजर में उसके पास जाते हैं तो तभी आपक इंप्रेसन ख़राब हो जाता है।

3. लड़कियां अधिकतर उस आदमी को पसंद करती है जो उसे हँसा सके। लड़कियों को परेशान होने के लिए बहुत सी चीजें हैं, और यदि आप उसे हँसा सकते हैं, तो वे आप में एक साथी की तलाश जरूर करेंगी।

4. लड़कियों को उन लोगों से प्यार होता है जो चापलूसी करते हैं, लेकिन अधिक चापलूसी करने से आपकी छवि कम हो सकती है। उसकी चापलूसी करें, उसकी तारीफ करें, लेकिन वास्तव में।

5. लड़कियों की नजर में वह लड़का उनका जीवनसाथी बनने योग्य है, जो अपनी पत्नी की उपलब्धियों पर खुश हो तथा गर्व का अनुभव करे न कि ईर्ष्या करे या उसकी प्रतिभा को रौंदने का काम करे।

Related News