एडवेंचर हम सभी को पसंद होता है। एडवेंचर की तलाश में हम में से कुछ लोग पहाड़ों पर ट्रैकिंग करते हैं, पैराग्लाइडिंग करते हैं या फिर बाइक्स आदि से किसी दूसरे राज्य की यात्रा करते हैं। सभी के लिए एडवेंचर का अपना अलग मजा होता है।

लेकिन हमेशा कुछ एडवेंचर्स करना मुमकिन नहीं है। ऐसे में कुछ एडवेंचर गेम्स आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कि आपको एडवेंचर की दुनिया में ले जाएंगे और इनका कोई मुकाबला नहीं है। आइये जानते हैं इन गेम्स के बारे में।

Amanita Design Games

Amanita Design एक गूगल प्ले डेवलपर है। इन्होने कई एडवेंचर गेम्स पेश किए हैं। जिनमे legendary Machinarium, Samorost 3, Botanicula. Machinarium आदि शामिल है। इसमें आप एक रोबोट की तरह खेलते है और पजल्स को सॉल्व करना होता है। Samorost 3 एक एडवेंचर पज़ल गेम है। Botanicula में पेड़ों के बीज को बुरे आदमियों से बचाना होता है। इन्हे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Crashland

क्रैशलैंड 2016 के बेस्ट एडवेंचर गेम्स में से एक रहा है। इसमें आपको एक स्पेस ट्रकर के रूप में खेलना होगा। गेम की शुरुआत एलियन प्लेनेट को क्रैश करने से होती है। इसमें आपको अपने कार्गो को फिर से प्राप्त करना होता है। इसके अलावा आपको बेस बिल्ड करना होता है, दुश्मनों से लड़ना और दुनिया को बचाना होता है। इसमें कई तरह के गेम एलिमेंट्स है जिसमे क्राफ्टिंग, कॉम्बैट, RPG-style कैरेक्टर लेवलिंग आदि शामिल है। इसे आप पीसी और मोबाइल दोनों में खेल सकते हैं।

Doom and Destiny Advanced

Doom and Destiny Advanced jRPG स्टाइल गेम है जिसमे आप पार्टी एडवेंचर कर सकते हैं। इसमें आपको मॉन्स्टर्स से लड़ना होगा और दुनिया को बचाना होगा। इसमें कई शानदार डायलॉग भी है। इस गेम में कई घंटों की स्टोरी लाइन है। इसके अलावा एक्सप्लोर करने के लिए 500 प्लेस, 15 कैरेक्टर क्लासेस और 22 कैरेक्टर आउटफिट्स हैं। ये भी एक जबरदस्त एडवेंचर गेम है।

Related News