गूगल प्ले स्टोर पर लाखों की संख्या में गेम्स मौजूद हैं। इसके अलावा समय समय पर और गेम्स भी ऐड होते रहते हैं। लेकिन किसी गेम को मात्र देख लेने से इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि कोई गेम कैसा है। आज हम आपको सब से बेस्ट गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि शानदार ग्राफ़िक्स, वॉइस कंट्रोल और जबरदस्त पिचर गेमिंग एक्सपीरियंस के साथ आते हैं। आइये जानते हैं इन गेम्स के बारे में।

ETERNITY WARRIORS 4

यह एक शानदार गेम है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसका साउंड काफी अच्छा है और ग्राफिक क्वालिटी भी बढ़िया है। आज के समय के लार्ज स्क्रीन स्मार्टफोन्स के लिए यह गेम और भी बढ़िया है। ये फाइटिंग एक्शन गेम है, जिसमे आपको एक मिशन पूरा करना होगा। जैसे जैसे आप गेम में आगे बढ़ते जाएंगे लेवल्स और भी हार्ड होती जाएगी। इसकी साइज 244M है और इसे 5 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।

Lara Croft GO

इस गेम में Lara Croft एडवेंचर पर जाती है जहाँ उसे कई तरह की मुसीबतें फेस करनी पड़ती है। इस गेम का साउंड और ग्राफ़िक्स भी बहुत बढ़िया है। गेम की साइज़ 343M है। इसे अब तक 50 हजार लोग इनस्टॉल कर चुके हैं।

Dungeon Boss

मूड फ्रेश करने के लिए यह गेम वाकई काफी अच्छा है। इस गेम में हीरो एक हैमर के साथ फाइट करता है। गेम में आपका मुख्य उद्देश्य अपने एनिमिज को मारना होरा है और हीरोज कलेक्ट करने होते हैं। आप चाहें तो टूर्नामेंट भी खेल सकते हैं। ये भी एक शानदार ग्राफ़िक क्वालिटी और साउंड वाला गेम है। इसकी साइज 35M है और इसे 50 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

Related News