भारत में स्मार्टफोन बाजार में दिनों दिन तेजी आ रही है। कंपनियां भी हर प्राइज रेंज के स्मार्टफोन पेश कर रही है। इनमे महंगे फ्लैगशिप डिवाइसेज से लेकर मिड रेंज स्मार्टफोन और बजट स्मार्टफोन शामिल है। आज हम आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि नए साल में लांच होने वाले हैं। नजर डालिए इन स्मार्टफोन्स पर।

OPPO K1
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में एक से बढ़ कर एक कई दमदार स्मार्टफोन्स लांच किए है। ओप्पो कंपनी के स्मार्टफोन बेहद शानदार और दमदार होते हैं। यह फोन 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है ,जो शानदार होगा।

जहँ तक फोन के स्टोरेज की बात है तो ओप्पो कंपनी फोन में 64 जीबी का स्टोरेज दे सकती है। इस स्मार्टफोन की कीमत 17,145 रुपए तक हो सकती है।

Honor 8X Max
ऑनर देश की जानी मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। कंपनी ने भारत जैसे विकासशील देश में कई शानदार स्मार्टफोन्स लांच कर के यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कंपनी अपने स्मार्टफोन ऑनर 8X मैक्स को नए साल में लांच करने वाली है। डिवाइस 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

डिवाइस क्विक चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। यह एक लार्ज डिस्प्ले डिवाइस होगा जिसकी स्क्रीन 7.1 इंच हो सकती है। फोन की कीमत 15,790 तक रुपए हो सकती है।

Nokia 7.1 Plus
नोकिया कंपनी अब कंपनी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Nokia 7.1 Plus है। डिवाइस 6.18 इंच डिस्प्ले से लेस हो सकता है। इसका रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल हो सकता है। फोन की कीमत 18,100 रुपए तक हो सकती है। फोन के जनवरी में लांच होने की संभावना है।

Realme 3 Pro
रियलमी स्मार्टफोन्स भारत में धूम मचा रहे हैं। कंपनी ने एक से बढ़ कर एक कई दमदार स्मार्टफोन्स लांच किए हैं। जिनमे रियलमी 1, रियलमी यू1 शामिल है।

अब नए साल में कंपनी Realme 3 Pro लांच कर सकती है। डिवाइस 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है और इसकी बैटरी 4100 एमएएच होगी। फोन 6.3 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। जहाँ तक कीमत की बता करें तो यह फोन 18,990 रुपए की कीमत के साथ लांच हो सकता है।

Related News