\दोस्तों विश्व में कई बड़ी मोबाइल कंपनियां हैं। लेकिन सभी कंपनियां इतनी पॉपुलर नहीं है। आज हम आपको ऐसी 5 सबसे बड़ी मोबाइल कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके स्मार्टफोन्स को दुनिया में सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इन कंपनियों के फोन सबसे अधिक बिकते हैं। आइये जानते हैं इन स्मार्टफोन कंपनियों के बारे में।

5. vivo : वीवो चीनी मोबाइल फोन कंपनी है। वीवो की स्थापना 2009 में शेन वेई ने की थी। वीवो के फोन शानदार कैमरा क्वालिटी और म्यूजिक की पेशकश करते हैं। इसलिए वीवो के फोन भारत में बेहद प्रसिद्ध है।

4. Oppo: ओप्पो भी एक ऐसा फोन ब्रांड है जो भारत में फेमस है। ओप्पो के स्मार्टफोन भी शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं। कंपनी के महंगे से लेकर सस्ते फोन उपलब्ध हैं। 2004 के दौरान ओप्पो कंपनी की शुरुआत चीन में हुई थी।

3. Mi : वर्तमान समय में भारत में सबसे अधिक एमआई कंपनी के स्मार्टफोन को पसंद किया जाता है। कंपनी ने भारत जैसे विकाशशील देश में बजट में कई स्मार्टफोन पेश किए जिन्हे लोगों ने बेहद पसंद किया और इनकी बिक्री भी हुई। इस कंपनी की शुरुआत 6 अप्रैल 2010 में हुई थी।

2. Samsung : सैमसंग कंपनी की शुरुआत 1938 में हुई थी। सैमसंग साउथ कोरिया कंपनी है। कंपनी ने एक से बढ़ कर एक शानदार स्मार्टफोन पेश किये हैं और विश्व भर में सैमसंग के स्मार्टफोन्स को पसंद किया जाता है।

1. Apple : विश्व भर में एप्पल कंपनी के फोन को सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। एप्पल कंपनी की शुरुआत 1976 में हुई थी। एप्पल के फोन काफी महंगे होते हैं लेकिन फिर भी आईफोन्स को सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

Related News