इंटरनेट डेस्क।

लॉजीटेक एमेक्स मास्टर 2एस (Logitech MX Master 2S)

एक शानदार सेंसर के साथ आने वाले इस वायरलेस माउस का इस्तेमाल किसी भी दिशा में किया जा सकता हैं। इस माउस की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि, इसके जरिये एक बार में तीन डिवाइस को जोड़ा जा सकता हैं। इस माउस की बैटरी एक बार में 40 से 70 दिनों तक काम करती हैं।

VicTsing PC140A

छोटे यूएसबी रिसीवर के साथ आने वाले इस पोर्टेबल माउस के लिए यूज़र्स को किसी भी ड्राइवर की आवश्यकता नहीं होती हैं। इस माउस के जरिये यूज़र्स 10 मीटर दूरी से भी अपने पीसी या लैपटॉप पर कमांड दे सकते हैं। इस माउस का डिज़ाइन ऐसा हैं कि, इसे आप दोनों हाथ से इस्तेमाल कर सकते हो। इसके अलावा माउस की बैटरी लगभग 12 महीनों तक बढ़िया काम करती हैं।

लॉजीटेक एम510 (Logitech M 510)

शानदार रिसीवर वाला ये माउस एक ऐसी बैटरी के साथ आता हैं, जो करीब दो साल तक चलती हैं। इस वायरलैस माउस बड़ी खूबियों में ये हैं कि, इसे किसी भी प्रकार की सतह पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। यूएस बी रिसीवर की मदद से आप एक बार में 6 डिवाइस से इस माउस को जोड़ सकते हैं।

Razer Lancehead

अगर आप गेम खेलना पसंद करते हैं तो, यह आपके लिए एक बेहतरीन माउस होगा। यह एक ऐसा वायरलैस माउस हैं, जो अधिक इस्तेमाल के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी हैं। इस माउस में ऐसे फीचर का इस्तेमाल किया गया हैं, जिससे यह काम के दौरान चार्ज हो सकता हैं।

Related News