आजकल हमारे मनोरंजन के लिए वीडियो गेम्स बड़ा सहारा बने हैं। वीडियो गेम्स को मोबाइल या ऑनलाइन खेला जा सकता हैं लेकिन पीसी या लैपटॉप में वीडियो गेम खेलने का आनंद अलग ही होता हैं। ऐसे में आज हम इस लेख में आपके लिए कुछ बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप की जानकारी दे रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में डेल कंपनी के ऐसे ही चार लैपटॉप हैं, जो शानदार गेमिंग फीचर्स के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं।

डेल G3 15

15 इंच की डिस्प्ले के साथ आने वाले इस लैपटॉप में Nvidia GeForce GTX 1050 और 1060 Max-Q discrete का ग्राफिक्स सिस्टम लगाया गया हैं। स्पीड देने के लिए इसमें आठवीं जनरेशन तक का 'इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर का उपयोग किया गया हैं। यह कंपनी का अब तक सबसे पतला लैपटॉप हैं। इसे तीन अलग अलग वेरियंट में उपलब्ध कराया गया हैं।

डेल G3 17

17 इंच के डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप में Nvidia GeForce GTX 1050 और 1060 Max-Q discrete का ग्राफिक्स सिस्टम लगाया गया हैं। लैपटॉप में आठवीं जनरेशन तक का 'इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया हैं। इसे दो अलग अलग वेरियंट में बाजार में उपलब्ध कराया गया हैं।

डेल G5 15 और डेल G7 15

15 इंच के डिस्प्ले के साथ आने वाले ये दोनों लैपटॉप Nvidia GTX 1060 GPUs का ग्राफिक्स सिस्टम के साथ आते हैं। डेल G5 15 में आठवीं जनरेशन तक का 'इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर' इस्तेमाल किया गया हैं। वही डेल G7 15 में आठवीं जनरेशन तक का 'इंटेल कोर आई9 प्रोसेसर' लगाया गया हैं।

Related News