भारत ने सोमवार को चीन से संबंध रखने वाले 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे एप भी शामिल हैं। लेकिन बात करे भारत में तो टिकटॉक के 20 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। यूजर्स कंटेट बनाने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं। जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। आज हम आपको 5 ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टिकटॉक में स्टार में बनने के चक्कर में अपनी जान गंवा डाली।


1.जालंधर के गांव रंधावा मसंदा के रहने वाले टिक-टॉक स्टार खुश रंधावा ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। मिली जानकारी के अनुसार जिस लड़की से वह प्यार करता था, उसने शादी से मना कर दिया था। इसी लिए वह परेशान रहता था और परेशानी के कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

2.मतलौडा में आईटीआई के पीछे रेलवे के बिजली के खंभे पर टिक-टॉक वीडियो बनाने चढ़ा युवक हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया था। हादसे के बाद दोस्त छोड़कर भाग गए। दो घंटे तक डेड बॉडी तार पर ही लटकी रही।

3.पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में स्थित अपने घर पर 16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने बुधवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि सिया डिप्रेशन में थी। सिया को किस बात का डिप्रेशन था इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

4.छत्तीसगढ़ के बीजापुर में टिक-टॉक वीडियो बनाने की चक्कर में एक युवती की पानी में डूबने से जान चली गई थी। जैतापुर के जैलालुर गांव निवासी साधना कुमारीऔर चांदनी भिंडे अपनी एक और सहेली के साथ पास ही स्थित खदान में टिक-टॉक पर वीडियो बनाने के लिए गई थीं। चांदनी पानी में उतर कर वीडियो बना रही थी कि अचानक उसका पैर फिसला और वह डूबने लगी। उसे बचाने के लिए साधना भी पानी में उतर गई। उसने चांदनी को तो बचा लिया, लेकिन खुद डूब गई।


5.बेंगलुरु में एक 22 साल के युवक की टिक टॉक वीडियो बनाने के चलते जान चली गई थी। तमिलनाडु के होसुर में एक युवक झील में मछली पकडऩे गया था। उस दौरान युवक को मछली निगलते हुए टिकटॉक वीडियो बनाने का आइडिया आया। जिसके बाद वीडियो बनाते हुए वह जीवित मछली को निगलने लगा और उसी दौरान मछली युवक के गले में फंस गई। गले में मछली फंसने के बाद युवक को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फिर उसे सरकारी हॉस्पिटल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

Related News