स्मार्टफोन का इस्तेमाल कॉलिंग, मेसेजिंग और तस्वीरें लेने के अलावा गेमिंग के लिए भी काफी किया जाता है। अधिकतर गेम लवर्स अब टीवी या प्लेस्टेशन को छोड़कर स्मार्टफोन पर शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि अधिकतर बड़े गेम ऐसे हैं जिनके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी का होना बहुत जरूरी है। लेकिन आज हम आपको ऐसे शानदार ऐंड्रॉयड मोबाइल गेम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ऑफलाइन खेला जा सकता है।


1. Minecraft:क्या आपको घर या महल बनाना पसंद है? तब आपको Minecraft गेम ट्राई करना चाहिए। यहां आप अपने हिसाब से घर तैयार कर सकते हैं और फसलें उगा सकते हैं। इसे आप दोस्तों के साथ या अकेले भी खेल सकते हैं।

2. Downwell:इस गेम में आपको एक गहरे और अंधेरे कुएं में घुसना होता है, फिर अपने प्लेयर को मुश्किलों से बचाते हुए लाल जवाहरात इक्ट्ठे करने पड़ते हैं। जैसे-जैसे आप कुएं में आगे बढ़ते जाते हैं, अंधेरा और मुश्किलें भी उतनी ज्यादा हो जाती हैं।

3. Fallout Shelter: इसमें आपको एक न्यूक्लियर शेल्टर को मैनेज करना पड़ता है। इसमें रहने वाले लोगों की देखरेख करनी पड़ती है। समय-समय पर आने वाले खतरों से शेल्टर को बचाना भी पड़ता है। इसमें आपको नए-नए हथियार और कवच भी मिलते हैं।

4. Alto’s Adventure:अगर आपको स्नोबोर्डिंग पसंद है तो यह गेम आपके काम का है। यह आपको पहाड़ों पर स्नोबोर्डिंग का मजा दिलाता है। रास्ते में गांव, जंगल और कई दूसरे रोमाचंक स्थान पड़ते हैं। बीच-बीच में मुश्किलें भी आती हैं जिन्हें आपको पार करना है।

Related News