इंटरनेट डेस्क। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप बड़ी संख्या में लोगों को पसंद है। अब इसको लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि व्हाट्सएप पर एक नया अपडेट आ रहा है, जिसके बाद यूजर्स व्हाट्सएप के डिफॉल्ट थीम को बदल सकेंगे। व्हाट्सएप का ये नया फीचर आईओएस के बीटा वर्जन 24.1.10.70 पर नजर आएगा।

व्हाट्सएप नए अपडेट के बाद यूजर्स को इसके लिए अलग से एक सेक्शन प्राप्त होगा। नए अपडेट के बाद यूजर्स ब्रांडिंग और कलर भी बदल सकेंगे। ब्रांडिंग कलर के लिए पांच ऑप्शन दिए जाएंगे, जिनमें ग्रीन, ब्लू, व्हाइट, कोरल और पर्पल शामिल हैं।

नए अपडेट के बाद लोग अब व्हाट्सएप का कलरफुल तरीके से उपयोग कर सकेंगे। कलर विजन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ये नया अपडेट फायदेमंद होगा। खबरों की मानें तो आगामी समय में व्हाट्सएप नोटिफिकेशन के पॉपअप कलर को भी चेंज करने का ऑप्शन दिया जाएगा।

PC: trustedreviews

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News