इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सएप आज लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी हो चुका है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके माध्यम से भी आपको ठगी का शिकार होना पड़ सकता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

आज हम आपको व्हाट्सएप फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका साइबर ठगों ने लोगों को ठगने के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप की ओर से हाल ही में स्क्रीन शेयर फीचर लॉन्च किया है जो कि जूम, गूगल मीट और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के जैसा ही है।

स्क्रीन शेयर के माध्यम से लैपटॉप या फोन की स्क्रीन को किसी अन्य के साथ शेयर किया जा सकता है। इस फीचर के माध्यम से ठग लैपटॉप पर हो रही एक-एक गतिविधि पर नजर रख सकते हैं। इसके माध्यम से वह लोगों को कई प्रकार से परेशान कर रहे हैं। वह केवाईसी या किसी जरूर काम को लेकर लोगों को गुमराह करते हैं और फिर वीडियो कॉल करते हैं। इसके माध्यम से ठग आपकी जरूरी जानकारी हासिल कर लेते हैं।

PC: digitaltrends

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News