इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अपने स्मार्टफोन में फेसबुक चलाई जाती है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो ये आपके काम की खबर है। फेसबुक पर आजकल एक नोटिफिकेशन को लेकर बहुत से यूजर्स परेशान है। बड़ी संख्या में लोग फेसबुक पोस्ट पर अधिक लाइक और व्यूज पाने के लिए अपने पोस्ट के कॉमेंट में Mention और Highlight लिख दे रहा है। इससे बड़ी संख्या में यूजर्स परेशान है। अगर आप भी इससे परेशान है तो आज हम आपको इसे बंद करने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

ये है प्रोसेस:
-सबसे पहले अपने फेसबुक मोबाइल एप को अपडेट करना होगा।
-इसके बाद एप को ओपन कर सेटिंग में विजिट करना होगा।

-अब प्राइवेसी में जाकर नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
-इसके बाद आपको Tags के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद आप Batch Mentions को बंद करें।
- अब आपको ये नोटिफिकेशन परेशान नहीं कर सकेंगे।

PC: indiatoday

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News