इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा गूगल का उपयोग किया जाता है। यह बहुत उपयोगी है। अग गूगल को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि गूगल की ओर से अब एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब इंटरफेस या डिजाइन को बदल दिया है। धीरे-धीरे अब ये लोगों को नजर आने लगेगा।

आपको बता दें कि साइन-इन स्टेप में तो किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है, पेज का लुक बदल गया है। अब नए इंटरफेस को फोल्डेबल और रेगुलर दोनों फोन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। विशेष बात ये है कि नए पेड पर भी लोगों कोऑटो फिल के ऑप्शन नजर आएंगे।

खबरों की मानें तो गूगल के साइन-इन पेज की नई डिजाइन का अपडेट सभी यूजर्स को 4 मार्च 2024 तक मिल जाएगा। आपको बता दें कि इस बार गूगल के बदलाव पर किसी भी प्रकार का विवाद होने की उम्मीद नहीं हे। इस बार होने वाले बदलाव में कुछ ऐसा नहीं है जो यूजर्स की समझ से परे हो।

PC: amarujala

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News