इंटरनेट डेस्क। अगर आप गूगल पे का उपयोग करते हैं तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है कि गूगल पे जून माह से बंद होने जा रहा है। खबरों के अनुसार, गूगल पे चार जून से बंद हो जाएगा। चौंकिए मत, भारतीय लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आपको बता दें कि गूगल पे की सेवाएं चार जून से अमेरिका में बंद हो जाएंगी। भारत में चार जून के बाद भी लोगों को इन सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। खबरों की मानें तो अमेरिका में बंद होने के बाद भारत और सिंगापुर में गूगल पे काम करता रहेगा। अमेरिका में गूगल पे बंद होने के बाद लोग ना ही इससे पैसे भेज सकेंगे और ना ही प्राप्त कर सकेंगे।

कंपनी की ओर से अमेरिकी यूजर्स को गूगल वॉलेट एप पर शिफ्ट होने की सलाह दी जा चुकी है। भारत में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा गूगल पे का उपयोग किया जाता है। इससे माध्यम से लोग आसानी से पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।

PC: livehindustan

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News