इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सएप व्यक्ति के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। इसके माध्यम से दिल्ली मेट्रो का टिकट भी बुक करवाया जा सकता है। इस बात की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होगी। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये है प्रोसेस:
-आप दिल्ली मेट्रो का व्हाट्सएप नंबर +91-9650855800 सेव कर लें।
-व्हाट्सएप आधारित टिकट सिस्टम हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में आपको मिलेगा।

-आप एक चैटबॉट के माध्यम से अपना टिकट बुक करवा सकते हैं।
-आपको व्हाट्सएप एप में 9650855800 पर हाय लिखकर मैसेज भेजना होगा।

- इसके बाद अपनी भाषा का चयन करें। Buy Ticket के बटन पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद जिस स्थान से यात्रा शुरू उस स्टेशन का नाम और जहां समाप्त करनी है उस जगह का नाम डालना होगा।
-अब आप ऑनलाइन पेमेंट कर टिकट हासिल कर सकते हैं।

PC: trustedreviews

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News