कानपुर के बिकरू कांड का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है, हर दिन कोई न कोई नए खुलासे हो रहे है, जेल भेजे गए बदमाश शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु के खिलाफ साजिश रचने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब मनु को भी जेल भेजेगी। फिलहाल मनु से पूछताछ चल रही है। आरोप है कि मनु को वारदात होने की जानकारी थी। इसके बावजूद पुलिस को सूचना देने के बजाय साजिश में शामिल होकर दोनों ने आरोपियों का साथ दिया।

बिकरू कांड के बाद शशिकांत की पत्नी मनु पांडेय के एक के बाद एक चार ऑडियो वायरल हुए थे। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरे राज उगल दिए। उसने बताया कि सबसे पहले उसके घर के दरवाजे पर विकास दुबे और अन्य आरोपियों ने मिलकर दो से तीन पुलिस कमियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीएसपी देवेंद्र मिश्र जान बचाने को उसके घर में कूदे गए थे।

तभी विकास, प्रेम प्रकाश पांडेय, अमर, प्रभात, बउआ भी वहां पहुंचे और डीएसपी की नृशंस हत्या कर दी थी। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मनु के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। तस्दीक कराई जा रही है। जल्द उसे जेल भेजा जाएगा। जांच के लिए उसके वॉयस सैंपल के साथ वायरल रिकॉर्डिंग फोरेंसिक लैब भेजी गई है।

Related News