Xiaomi ने पिछले महीने 'Redmi Note 11' सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus पेश किए हैं।

कुछ दिनों पहले Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro Plus भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर दिखाई दिए थे। ऐसे में इन फोन्स के भारतीय लॉन्च की चर्चा शुरू हो गई थी। ये फोन भारत में लॉन्च होंगे लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है।

एक टिप्सटर द्वारा Redmi Note 11T 5G Phone के बारे में लीक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। लीक के मुताबिक Redmi Note 11 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा लेकिन भारत में फोन का नाम Redmi Note 11T होगा। साथ ही Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus के नाम नहीं बदले जाएंगे।

Redmi Note 11 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Redmi Note 11 में 6.6 इंच का डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 810 की प्रोसेसिंग पावर दी है। Redmi Note 11 में 5000mAh की बैटरी है और यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का डेप्थ सेंसर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 11 की कीमत

चीनी में Redmi फोन को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

रेडमी नोट 11 4GB/128GB: 1199 CNY (लगभग 14,000 रुपये)

रेडमी नोट 11 6GB/128GB: 1299 CNY (लगभग 15,200 रुपये)

रेडमी नोट 11 8GB/128GB: 1499 CNY (लगभग 17,500 रुपये)

रेडमी नोट 11 8GB/256GB: 1699 CNY (लगभग 19,800 रुपये)

Related News