Realme XT को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी 64-मेगापिक्सल रियर कैमरा है। Redmi Note 8 Pro को भी 64-मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है। इन दोनों ही कंपनियों के फोन भारत में काफी पसंद किए जाते हैं क्योकिं ये कम कीमत पर अच्छी फीचर्स की पेशकश करते हैं। इसलिए आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि दोनों फोन में से आपको किस फोन का चुनाव करना चाहिए।

Realme XT बनाम रेडमी नोट 8 प्रो: मूल्य

Realme XT की कीमत की बात करें तो ये 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। आपको फोन के 3 स्टोरेज ऑप्शन 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 64 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मिलेंगे । इसके 6 जीबी + 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है और इसके 8 जीबी + 128 जीबी वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। स्मार्टफोन पर्ल वाइट और पर्ल ब्लू वैरिएंट में लांच किया गया था। 16 सितंबर से ये पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi Note 8 Pro को फ़िलहाल लॉन्च नहीं किया गया है। ये 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वैरिएंट की कीमत 1,399 CNY (लगभग 14,000 रुपये) है, जबकि इसके 6 जीबी + 128 जीबी संस्करण की कीमत 1,599 CNY (लगभग 16,000 रुपये) है जबकि इसके उच्च अंत संस्करण की कीमत 1,799 CNY (लगभग 18,000) है।

Realme XT बनाम Redmi Note 8 Pro: डिज़ाइन और विज़ुअलाइज़ेशन

Realme XT और Redmi Note 8 Pro 4 जी सिम कार्ड को सपोर्ट करते हैं। Realme XT में 6.40 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Redmi Note 8 Pro में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। Realme XT के फ्रंट पैनल में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जबकि Redmi Note 8 Pro में फ्रंट और बैक दोनों पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। Realme XT में स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट सेंसर है, जबकि Redmi Note 8 Pro में रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है।

डिसीजन: Realme XT सुरक्षा के मामले में बढ़िया है।

Realme XT बनाम Redmi Note 8 Pro: प्रदर्शन

दोनों स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के मामले में बढ़िया है। Realme XT क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 SoC (सिस्टम ऑन चिप) प्रोसेसर द्वारा संचालित है जबकि Redmi Note 8 Pro में नए MediaTek Helio G90T प्रोसेसर द्वारा संचालित है। दोनों स्मार्टफोन में आपको 8 जीबी रैम वैरिएंट मिलता है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। Realme XT में 20W VOOC 3.0 फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 4,000 mAh की बैटरी है। Redmi Note 8 Pro में 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 4.500 mAh की बैटरी है।

डिसीजन: Realme XT का प्रदर्शन भी शानदार है।

Realme XT बनाम Redmi Note 8 Pro: कैमरा

Realme XT और Redmi Note 8 Pro के कैमरा की बात करें तो दोनों ही फोन 64-मेगापिक्सल के क्वाड कैमरा से लैस हैं। दोनों स्मार्टफोन में 64-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा है। Realme XT में 16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है, और Redmi Note 8 Pro में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Related News