Realme XT जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से उसके बारे में पुष्टि भी कर दी है। Realme ने हाल ही में चीन में अपने 64-मेगापिक्सल Realme XT स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। चीनी कंपनी ने इसके बारे में भारत में भी जानकारी दी है। लेकिन, Realme को फोन की भारत लॉन्च की तारीख, इसकी कीमत, रिलीज की तारीख और उपलब्धता के विवरण की पुष्टि करना अभी बाकी है। यहाँ हम Realme XT स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर आप नजर डाल सकते हैं।

Realme XT के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Realme XT 6.4 इंच के सुपर AMOLED डिस्प्ले और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। पैनल फुलHD + रिज़ॉल्यूशन पर काम करता है। Realme ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल किया है। फोन निर्माता हैंडसेट को तीन मॉडल में पेश कर रहा है, जिसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 6GB + 64GB और 8GB + 128GB शामिल है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 द्वारा संचालित है।


Realme ने VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक के सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी शामिल की है। आपको Realme XT फोन के साथ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme फोन ColorOS 6 के साथ एंड्रॉइड 9 पाई पर रन करता है। डिवाइस क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। रियर कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 2-मेगापिक्सेल पोर्ट्रेट (डेप्थ सेंसर), और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो सेंसर शामिल है।


इस से 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ वीडियो भी शूट किए जा सकते है। Realme का लेटेस्ट फोन इलेक्ट्रिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने Nightscape और Chromaboost मोड भी जोड़ा है, जो आपको अन्य Realme फोन पर भी मिलेगा। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं है कि डिवाइस Amazon.in या Flipkart के माध्यम से उपलब्ध होगा या नहीं।

जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, कि डिवाइस की कीमत के बारे में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। रूमर्स के अनुसार Realme XT की कीमत Redmi Note 8 Pro के समान हो सकती है क्योंकि यह डिवाइस 64-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी प्रदान करता है। रेडमी नोट 8 प्रो को हाल ही में आरएमबी 1,399 (लगभग 14,100 रुपये) के शुरुआती मूल्य लेबल के साथ चीन में लॉन्च किया गया था।

Related News