अगर आप वीडियो गेम खेलने का शौक रखते हैं तो आपने 'ग्रैंड थेफ्ट ऑटो (Grand Theft Auto)' का नाम तो सुना होगा। युवाओं में ये वीडियो गेम काफी लोकप्रिय हैं। इस लोकप्रिय वीडियो गेम को साल 1997 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के बाद से ही इस गेम में काफी बदलाव किये गए हैं। इस गेम को जो यूज़र्स खेल रहे हैं वो इसे मिलने वाले नए अपडेट से जरूर परचित होंगे।

इस वीडियो गेम को बनाने वाली कंपनी ने इसे फायरफॉक्स ओएस, एंड्रॉयड, आईओएस, एक्सबॉक्स, विंडोज आदि सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए उपलब्ध कराया हुआ हैं। खेलने में इस गेम को बेहद आनंद आता हैं, लेकिन यह गेम भी गेमिंग दुनिया में विवादों का हिस्सा रह चुका हैं। इस गेम के विवादों में आने के पीछे का कारण हैं इसमें दिखाई गई न्यडिटी, सेक्स, प्रॉस्टिट्यूशन, हिंसा आदि प्रकार की गतिविधिया।

साल 2003, 20 अक्टूबर को इस गेम के निर्माता के खिलाफ केस कर दिया गया। इस केस के पीछे दरअसल बहुत बड़ी वजह थी। बता दे उस वक्त ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 3 से प्रेरित होकर दो परिवारों के बच्चों को दो किशोर विलियम और जॉश बकनर ने गोली मार दी थी। इन्वेस्टिगेशन में इस बात का खुलासा होने के बाद गेम निर्माता के खिलाफ केस कर दिया गया। बता दे समय के साथ ये गेम जितना लोकप्रिय हो रहा हैं उतना ही विवादस्पद।

इस गेम को लेकर कई विवाद हुए हैं और कई बार कोर्ट केस हुए हैं। गेम 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए बनाया गया है। इस गेम को बैन नहीं किया गया है.

Related News