आज के समय में आपको हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन मिल जाएगा और किसी व्यक्ति के पाद बिना इंटरनेट कनेक्शन वाला स्मार्टफोन हो, यह सम्भव नहीं है। हमारे देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। एक सर्वे के मुताबिक लोग इंटरनेट पर अपना अधिकांश समय गूगल पर चीजों को सर्च करने में बिताते है। गूगल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला सर्च इंजन है। गूगल पर आपको हर चीज़ से संबंधित जानकारी मिल सकती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लोग गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते है। चलिए, आज हम आपको बताते है कि हमारे देश में लोग गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते है।

फिल्म और गानों की जानकारी - भारत में हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म रिलीज़ होती है जिसकी जानकारी पहले ही गूगल के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा फिल्मों के गाने भी पहले ही रिलीज़ हो जाते है जो कि लोग ऑनलाइन सुनते है और डाउनलोड भी करते है। हमारे देश में लोग इन दोनों के बारे में गूगल पर बहुत ज्यादा सर्च करते है।

फैशन टिप्स - अगर लड़कियों की बात करें तो वे गूगल पर सबसे ज्यादा फैशन टिप्स सर्च करती है। इन फैशन टिप्स में चेहरे के लिए घरेलू उपाय से लेकर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स शामिल है।

न्यूज - इन दिनों ऑनलाइन न्यूज पढ़ने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई है। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लेटेस्ट न्यूज मिलने की वजह से लोग अख़बार के बजाय यहाँ न्यूज पढ़ना पसंद करते है। इस वजह से न्यूज गूगल पर सर्च की जाने वाले चीज़ों में से एक है।

शॉपिंग और सेल - गूगल पर शॉपिंग और सेल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीज़ों में शामिल है। अधिकतर ई-कॉमर्स वेबसाइटस पर कोई ना कोई सेल चलती रहती है जहाँ लोगों को कम कीमत पर वस्तुएं मिलती है। यही कारण है कि लोग गूगल पर इनके बारे में बहुत ज्यादा सर्च करते है।

Related News