pc: abplive

अब यूट्यूब म्यूजिक वेब यूजर्स के पास ऑफलाइन सुनने के लिए म्यूजिक डाउनलोड करने का भी विकल्प है। पहले यह विकल्प केवल मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब आप इसे वेब वर्जन पर भी उपयोग कर सकते हैं। इस नए फीचर में आप अधिकतम 10 गाने डाउनलोड कर सकते हैं। Google वर्तमान में YouTube Music के वेब वर्जन पर ऑफ़लाइन डाउनलोड की टेस्टिंग कर रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ यूजर्स को YouTube Music वेब ऐप पर "New! Download music to listen offline" संदेश प्राप्त हुआ है। यह विकल्प लाइब्रेरी विकल्प के अंतर्गत साइडबार में उपलब्ध है। अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड करने के लिए आपको YouTube Music की सेटिंग में जाना होगा। यहां आपको डाउनलोड का विकल्प मिलेगा। इस टैब पर क्लिक करने के बाद आप डाउनलोड किए गए ट्रैक्स तक पहुंच सकते हैं।

कितने सॉन्ग किये जा सकते है डाउनलोड
फिलहाल यह सुविधा सभी के लिए उपलब्ध नहीं है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि आपका सिस्टम 30 दिनों तक इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है, तो आपका कंटेंट एक्सपायर हो जाएगा। आप अधिकतम 10 गाने ऑफ़लाइन डाउनलोड करके रख सकते हैं। यूट्यूब ने 2019 में भारत में यूट्यूब म्यूजिक लॉन्च किया था। इसमें आप प्लेलिस्ट के अलावा कई रेडियो चैनल, लाइव परफॉर्मेंस और भी बहुत कुछ सुन सकते हैं।

YouTube Music आपको रीयल-टाइम सॉन्ग्स और पॉडकास्ट सहित कई उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करता है। गाने डाउनलोड करने के लिए यूट्यूब प्रीमियम मेंबरशिप का होना जरूरी है। प्रीमियम के साथ, आपको कई अतिरिक्त सुविधाएँ मिलती हैं, जिनमें ऐप में ऐड-फ्री गाने सुनना, ऑडियो और वीडियो के बीच निर्बाध रूप से स्विच करने का विकल्प और 100 मिलियन गाने, वीडियो और बहुत कुछ तक पहुंच शामिल है।

Related News