न्यूज़ डेस्क। OnePlus 9 Pro के व्हाइट कलर वेरिएंट को जल्द ही ऑनलाइन लॉन्च किया जा सकता है। सीओओ लियू फेंगशुओ द्वारा वीबो पर नए रंग संस्करण का सुझाव देने के कुछ ही घंटों बाद चीनी कंपनी ने एक टीज़र वीडियो और चित्र शेयर किया हैं।

बता दें की इस साल की शुरुआत में वनप्लस 9 प्रो की सीरीज को मॉर्निंग मिस्ट, पाइन ग्रीन और स्टेलर ब्लैक रंगों में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि OnePlus जल्द इस फोन को सफेद रंग के लॉन्च कर सकता है।

आपको बता दें की OnePlus 9 Pro के व्हाइट कलर वेरिएंट को फिलहाल चीन में लॉन्च किया जाएगा और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह नया रंग अन्य बाजारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं अगर यह फोन अन्य देशों मे इस रंग में ल़ॉन्च किया जाता है तो कब किया जाएगा इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Related News