Nokia 3210 फीचर फोन भारत में लॉन्च: Nokia ने भारतीय बाजार में एक नया फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Nokia 3210 4G है। यह एक बेहद आइकॉनिक फीचर फोन है

Nokia 3210 फीचर फोन भारत में लॉन्च: Nokia ने भारतीय बाजार में एक नया फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Nokia 3210 4G है। यह एक बेहद आइकॉनिक फीचर फोन है, जिसे अब नोकिया ने नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। यह फोन पहले भी भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय था और अब एक बार फिर से इसने दस्तक दे दी है। अब यह अपडेटेड फीचर्स के साथ बाजार में वापस आ गया है।

इस Nokia 3210 4G को आप Amazon India से खरीद सकते हैं। इस फोन को आप अमेज़न से मात्र 3999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह एक कीपैड फोन है लेकिन इसमें आपको UPI सर्विस भी मिलती है। जिसकी मदद से आप QR कोड को स्कैन करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं।

Nokia 3210 4G स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2.4 इंच QGVA डिस्प्ले है। परफॉर्मेंस के लिए आपको UniSoC T107 प्रोसेसर दिया गया है। यह आपको 64 एमबी रैम प्रदान करता है। यह फोन S30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है। इसमें आपको 128 एमबी की स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Nokia 3210 4G का कैमरा और बैटरी

Nokia 3210 4G में 2MP का रियर कैमरा है, इस कैमरे के साथ आपको LED फ्लैश लाइट भी मिलती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 1450mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह बैटरी 9.8 घंटे तक चल सकती है। इन सब बातों के बावजूद इस फोन का वजन सिर्फ 62 ग्राम है।

प्रीलोडेड ऐप्स

Nokia 3210 4G में आपको कुछ प्रीलोडेड ऐप्स भी मिलते हैं। इसमें आपके पास यूट्यूब, यूट्यूब शॉर्ट्स, न्यूज और गेम्स हैं। कंपनी ने इसमें बेहद लोकप्रिय स्नेक गेम भी पेश किया, यह गेम पहले भी काफी लोकप्रिय था और आज भी कई लोग इसे खेलते हैं।

तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है

नोकिया 3210 4G फोन तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है: स्कूबा ब्लू, ग्रंज ब्लैक और Y2K गोल्ड।

Related News