pc: aajtak

बहुत से लोगों को घडियो का काफी शौक होता है और वो कई तरह की घड़ियां कलेक्ट भी करते हैं। किसी कार्यक्रम के दौरान आपकी कलाई पर बंधी घड़ी लोगों का ध्यान खींचती है।

आपने मार्क जुकरबर्ग को हमेशा ग्रे टी-शर्ट और काली पैंट में देखा होगा।मार्क केवल महत्वपूर्ण मौकों पर ही सूट या कोई अन्य ड्रेस पहनते हैं। इसी तरह बिल गेट्स भी अक्सर बेहद साधारण घड़ी पहने नजर आते हैं। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के रूप में जाने जाने वाले बिल गेट्स अपनी कलाई पर एक साधारण कैसियो घड़ी पहनते हैं।

स्टीव जॉब्स की भी ऐसी ही कहानी थी। उन्हें हमेशा एक 33mm की Seiko वॉच के साथ देखा गया, जो सर्कुलर ब्लैक केस और वॉइट फेस के साथ आती थी। बहरहाल, आइए बिल गेट्स की घड़ी पर वापस आते हैं। इसकी चर्चा का कारण इसकी कीमत है। आपको क्या लगता है बिल गेट्स की घड़ी की कीमत क्या होगी?

pc: aajtak

बिल गेट्स को यह घड़ी पसंद है। बिल गेट्स के पास Casio MDV-106 Duro घड़ी है। इस घड़ी को कई मौकों पर उनकी कलाई पर देखा गया है। पुरानी घड़ी मार्लिन फिश लोगो के साथ आती है। हालाँकि, इस लोगो को नई घड़ी से हटा दिया गया है। कंपनी ने इसके लिए दो नए बेज़ल कलर ऑप्शन भी लॉन्च किए हैं।

आप इस घड़ी को भारत में ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसकी कीमत अमेज़न पर 11,337 रुपये है। हालाँकि नए वेरिएंट अब कम कीमत पर आते हैं, लेकिन आपको उन पर मार्लिन लोगो नहीं मिलेगा। इस घड़ी को आप 8 से 10 हजार रुपये के बजट में खरीद सकते हैं।

pc: aajtak

यह घड़ी 200M वॉटर रेजिस्टेंस, वन-वे रोटेटिंग बेज़ल, स्क्रू-डाउन क्राउन, मिनरल ग्लास और डेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आती है। Casio MDV106-1AV 200M Duro एक एनालॉग घड़ी है।

Related News