इंटरनेट डेस्क। तकनीक की दुनिया में आज हर कार्य संभव सा प्रतीत होता हैं। अगर आप तकनीक की दुनिया से भली भांति परिचित हैं तो आपकी नजरें कई ऐसी चीजों से भिड़ी होंगी जो आपको आश्चर्य में डालने में कामयाब रही होंगी।

अजब गजब तकनीक की दुनिया में आपने पिछले कुछ दिनों में सुना होगा फोल्डेबल मोबाइल फोन जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन फोल्डेबल फोन की जगह आपने कभी फोल्डेबल की बोर्ड के बारे में नहीं सुना होगा।

आज के इस आर्टिकल में हम फोल्डेबल की बोर्ड के बारे में आपसे बेहद जरुरी जानकारी शेयर करेंगे। जी हाँ, वैज्ञानिकों ने एक फोल्डेबल की बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की हैं। यह की बोर्ड फ्लेक्सिबल हैं, जिसे आसानी से मोड़कर जेब में रखा जा सकता हैं।

कहा जा रहा हैं यह एक ऐसा की बोर्ड होगा, जिसे फोल्ड रखने से कोई नुकसान नहीं होगा। गौरतलब हैं कि, बाजार में मौजूद अन्य फ्लेक्सिबल डिवाइस को मोड़ने पर उनका साइज काफी बड़ा हो जाता हैं।

दक्षिण कोरिया के सीजोंग विश्वविद्यालय के रिसचर्स ने इस फोल्डेबल और फ्लेक्सिबल कीबोर्ड को डिज़ाइन किया हैं। इस की बोर्ड को बनाने के लिए नरम सिलिकॉन रबर की शीट का प्रयोग किया गया हैं।

इस रबर की शीट पर सुचालक कार्बन नैनोट्यूब लगे हुए थे, जोकि अँगुलियों के टच करने पर रेस्पॉन्स देते हैं। प्रत्येक अक्षर, संख्या और अन्य चीजों के लिए स्क्वायर के साथ आने वाले इस ख़ास की बोर्ड की कीमत सिर्फ 1 डॉलर यानी 67.82 रुपए है।

Related News