Infinix Smart 5 स्मार्टफोन को भारत में 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Infinix Smart 5 डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.82 इंच डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन के साथ आएगा। इसे ग्लोबली अगस्त 2020 में ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन भारत में जो इसका वैरिएंट लॉन्च होगा वो ग्लोबल वैरिएंट से अलग होगा। Infinix ने फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Infinix Smart 5 India launch date
Infinix Smart 5 स्मार्टफोन को भारत में 11 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। Flipkart पर इस फोन को समर्पित एक पेज भी लाइव किया गया है। यह स्मार्टफोन ग्लोबली अगस्त 2020 में लॉन्च हो चुका है और कंपनी ने Infinix Smart 5 का 3G वेरिएंट भी रिलीज़ किया था।

Infinix Smart 5 3G वेरिएंट की कीमत नाइजीरिया में NGN 39,500 (लगभग 7,800 रुपये) थी, जो कि इसके 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम था।



Infinix Smart 5 specifications
Infinix Smart 5 3G को ग्लोबल मार्केट की तुलना में थोड़े बदलाव के साथ पेश किया जाएगा। डिवाइस 6.82 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन मिलेगा। डिवाइस ड्यूल रियर कैमरा और 6,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इनफिनिक्स स्मार्ट 5 के भारतीय मॉडल की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

Related News