भारत सरकार ने चीन के 59 मोबाइल एप्स पर एक झटके में प्रतिबंध लगा दिया , इस लिस्ट में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, न्यूज डॉग, हेलो और कैमस्कैनर जैसे लोकप्रिय एप्स के नाम हैं। लेकिन बात करे UC Browser की तो भारत में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय रहा, भारत में इसके यूजर्स की संख्या 50 करोड़ से अधिक थे, लेकिन अब खबर ऐसी है कि UC ब्राउज़र की जगह IC ब्राउज़र भारत में लांच हुआ है।

आत्मनिर्भर भारत मिशन के लिए TATA कम्पनी के पूर्व कर्मचारी द्वारा पी.एम. मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में भारत का पहला देसी ब्राउजर लांच किया गया है।

iC Browser ऐप को पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीयनर अर्पित सेठ ने बनाया है जो कि मल्टीनेशन कम्पनी TCS में कई वर्षो तक कार्यरत थे। iC Browser ऐप रिलीज़ होने के कुछ घंटों के भीतर ही उसे 4 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। iC Browser ऐप भारतीयों के बीच चीनी Uc Broswer का बेहतरीन विकल्प बन कर उभरा है।


बात करे इस ऐप की खासियत की तो इसका सर्वर भारत में ही होने के कारण डाटा लीक होने की कोई संभावना नहीं है। iC Browser की एक विशेषता यह भी है कि यह किसी भी प्रकार का डाटा स्टोर नहीं करता, जिससे डाटा व अन्य जानकारियां लीक होने की संभावना बिलकुल ख़त्म हो जाती है।

इसमें ब्राउजिंग की स्पीड भी काफी तेज़ है, सबसे खास बात यह है कि इसका उपयोग करने के बाद सर्च किया हुआ डाटा हिस्ट्री से स्वत: ही क्लियर हो जाता है।

देश दुनिया की ख़बरों और मनोरंजक विडियो को इस ब्राउज़र के ज़रिये सबसे पहले देखा जा सकता है। इसमें ट्रेंडिंग न्यूज़ की जानकारी भी विस्तार से मिलती है। iC Browser एक फ्री ऐप है जिसे आप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Related News