विश्व की सबसे बड़ी वेब सर्च इंजिन कंपनी गूगल बच्चों से लेकर बूढ़ो तक में ख़ासा लोकप्रिय हैं। गूगल ने लोगों को एक ऐसा प्लेटफार्म दिया हैं जो काफी उपयोगी साबित हुआ हैं। गूगल एक बेहतरीन समाचार प्रदाता हैं, जिसके माध्यम से देश और दुनिया की हर एक खबर, नॉलेज से बाख़बर हुआ जा सकता हैं। गूगल ने इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परेशानियों को कम किया हैं। कुल मिलाकर गूगल इज द बेस्ट।

गूगल का उपयोग करने वाले कभी किसी आम इंसान के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि, गूगल कमाता कैसे हैं ? आज इस आर्टिकल के जरिये आप जान सकेंगे कि गूगल के कमाई के स्रोत के बारे में, जो अधिकतर लोगों को नहीं पता होते हैं। बता दे गूगल दुनिया की टॉप रेवेन्यु कमाने वाली कंपनियों में से एक है। गूगल अपने यूज़र्स को अधिकतर सर्विस फ्री में देती है इसके बाद भी यह बात आश्चर्य में डाल सकती हैं।

अब हम आपको बता दे गूगल के द्वारा जो सेवाएं हमें फ्री में प्रोवाइड कराई जाती हैं, उन सेवाओं के प्रचार के लिए संबंधित कंपनियां गूगल को पैसा देती हैं। अन्य कंपनियां गूगल के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपना प्रचार करने के लिए गूगल को अपने विज्ञापन दिखाने के लिए पैसा पे करती हैं। इन विज्ञापनों के लिए गूगल इन कंपनियों से सैकड़ों डॉलर तक वसूल करती है।

एक पुराने आंकड़े के मुताबिक हम आपको बता दे गूगल हर मिनट में 149,288 डॉलर (लगभग- 99 लाख रुपए) का रेवेन्यू जनरेट करती है। जिसमें से प्रॉफिट 23509 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपए) है। गूगल कंपनियों के विज्ञापनों के जरिये 97 प्रतिशत तक कमाई करता हैं। इसके अलावा गूगल की एडवर्टाइजिंग स्ट्रैटजी में कीवर्ड्स के हिसाब से भी पैसे कमाए जाते हैं।

Related News