चीन में ई-होस्टेस बाजार तेजी से फ़ैल रहा हैं। इस बाजार में सुंदर, जवान और लड़कियों को काम पर रखा जाता हैं। ये सभी लड़कियां ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने वाले यूज़र्स को मनोरंजन करती हैं और साथ ही गेम खेलने वाले यूज़र्स के गेम अनुभव को बेहतर बनाने का भी काम करती हैं। इन लड़कियों को ई-स्पोर्ट होस्ट और होस्टेस के नाम से जाना जाता हैं। यह एक शानदार प्रोफेशन हैं जिसमें लड़के-लड़कियां खूब पैसा कमा रहे हैं।

इस प्रोफेशन में लड़कियों को सुन्दर और आकर्षक दिखने के साथ साथ वीडियो गेम्स के संदर्भ में अच्छी खासी नॉलेज होनी चाहिए। इसके अलावा इन लड़कियों को सभी नए वीडियो गेमिंग ऐप के बारे में जानकारी रखने के साथ उन्हें इस्तेमाल करना भी आना चाहिए। साथ ही पुराने गेम्स के बारे में भी जरुरी जानकारी रखना इस प्रोफेशन का जरुरी हिस्सा हैं। इस प्रोफेशन में लड़कियां ऑनलाइन गेम खेल रहे लोगों से बात करती रहती हैं।

इस प्रोफेशन में काम करने वाली लड़कियों को देर रात तक ग्राहकों से फोन पर बात करनी होती है जो उनसे बात करना चाहते हैं। इसके अलावा उन्हें कम कपड़ें पहनकर आकर्षित भी करना होता हैं। इस प्रोफेशन में जो चल निकला वो करोड़ों रूपये आसानी से कमा सकता हैं। सभी गेमिंग वेबसाइट्स इन लोगों को हायर करना चाहते हैं।

Related News