भारत और दुनिया भर में कोरोनोवायरस के मामलों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन गई है। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल मामलों की संख्या 2000 के पार और मृत्यु का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है।

सभी राज्यों में सरकारें संकट से लड़ने के लिए जो भी संभव हो प्रयास कर रही हैं। जबकि देश पहले से ही लॉकडाउन के तहत है और आपातकालीन हेल्पलाइन सक्रिय हो गए हैं, केंद्र और राज्य सरकारों ने नागरिकों को वर्तमान परिदृश्य से अवगत कराने और कोरोनवायरस के प्रसार को ट्रैक करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित किए हैं।

भारत सरकार ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर अपने COVID-19 ट्रैकिंग ऐप, Aarogya Setu को एंड्रॉइड और iOS उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए लॉन्च किया। ऐप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। एप्लिकेशन का उद्देश्य "ऑगमेंटिंग" एफर्ट्स के माध्यम से लोगों को कोविड-19 के खिलाफ बचाव के उपायों और अन्य चीजों की जानकारी देना है।

’एप आपको बताता है कि क्या आप 'उच्च जोखिम' वाले क्षेत्र में हैं या नहीं। ’एप सक्रिय तौर पर सटीकता से काम कर सके, इसलिए इसे हर समय लोकेशन एक्सेस देने और ब्लूटूथ ऑन रखने की जरूरत पड़ती है।

यदि आप जोखिम या उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में हैं, तो एप आपको टेस्ट के लिए ये आपके नजदीकी टेस्ट सेंटर के बारे में भी जानकारी देगा और आपको अपॉइनमेंट के लिए टोल-फ्री नंबर 1075 पर कॉल करने के लिए सुझाव देगा। ये ऐप यूजर की जानकारी भी किसी थर्ड पार्टी ऐप से शेयर नहीं करता है।

Related News