इंटरनेट डेस्क। गूगल को सर्च इंजन कहा जाता है। इस पर सर्च करने से किसी भी प्रकार की जानकारी हासिल की जा सकती है। अब गूगल को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि गूगल ने अपने मैसेजिंग एप गूगल मैसेज के लिए फोटोमोजी फीचर लॉन्च किया है।

फोटोमोजी फीचर मैसेजिंग के एक्सपेरियंस को और बेहतर बनाने में उपयोगी है। फोटोमोजी पहले केवल बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया था, लेकिन अब इसे सभी लोगों के उपयोग के लिए जारी कर दिया गया है। हालांकि इसका पब्लिक अपडेट धीरे-धीरे जारी होगा।

इस फीचर की सहायता से यूजर्स मनमुताबिक इमोजी बना सकते हैं। सबसे विशेष बात ये है कि फोटोमोजी की सहायता से आप फोन की गैलरी में मौजूद किसी फोटो से भी इमोजी बना सकते हैं। यहीं नहीं आप चेहरे के एक्सप्रेशन को भी कैप्चर करके इमोजी बना सकते हैं। इसका उपयोग करने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा।

PC: amarujala

Related News