Google ने भारत की संस्कृति और विरासत की झलक दिखाने के लिए एक खास डूडल भी बनाया है। दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य ताकत और विकास की एक झलक देख रही है जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात होने वाली है।

गूगल ने इसे और भी खास बनाते हुए डूडल में इसे ऊंट, हाथी, घोड़ा, ढोलक समते तिरंगे के रूप में दिखाया है. पिछले साल गूगल ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाकर देश की कई संस्कृतियों की झलक पेश की थी. उन्होंने भारतीय संस्कृति की झलक भी दी और रंगारंग डूडल बनाकर पेश किया. वहीं, वर्षों से बनाए गए डूडल में राष्ट्रीय पक्षी मोर, कला सहित नृत्य भी देखने को मिला है।

राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी राजपथ पर देश की ताकत और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है. इसके साथ ही भव्य परेड का भी आयोजन होने जा रहा है. एक हेलीकॉप्टर पर तिरंगा और अन्य तीन पर सेना के तीनों विंग (थल सेना, वायु सेना और नौसेना) के झंडे होंगे। ये सभी हेलीकॉप्टर दर्शकों पर आसमान से फूलों की बारिश भी करेंगे।

Related News