गूगल ने अब तक कई गेम्स और कई शानदार टूल्स की पेशकश की है। इनमे मौसम की जानकारी, करंसी कन्वर्टर और अन्य टूल शामिल है। उसी तरह यदि आप अपने फोन में गेम डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं और उन्हें फ्री में खेलना चाहते हैं तो हम आपको गूगल हिडन गेम्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हे आप फ्री में खेल सकते हैं।

आइये जानते हैं इन गेम्स के बारे में जो केवल 1 क्लिक की दुरी पर है।

Atari Breakout

अटारी ब्रेकआउट गूगल का पॉपुलर गेम है। आप गूगल के सर्च इंजन में जा कर इस गेम को टाइप कर के खेलना शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको ब्रिक्स को तोडना होता है। यह गेम वाकई एक सही टाइम पास गेम है।

Solitaire

90s का फेमस गेम सॉलिटेयर भी गूगल पर मौजू है। यह एक कार्ड गेम है जो कि काफी दिलचस्प है। इसे भी आप गूगल में सर्च कर के खेलना शुरू कर सकते हैं।

Tic Tac Toe

क्लास में बैठे बैठे तो अपने कई बार Tic Tac Toe गेम खेला होगा। बोरिंग लेक्चर्स से बचने का यह एक अच्छा टाइम पास गेम था लेकिन यदि आप चाहें तो गूगल में भी यह गेम खेल सकते हैं।

Pacman

जब शुरुआत में वीडियो गेम हाथ में आया था तो यही गेम था जो सबसे अधिक पसंद था। इसे भी आप बिना डाउनलोड किए खेल सकते हैं।

Related News