आज के डिजिटल वर्ल्ड में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं। स्मार्टफोन हमारे जीवन में कई सुविधाएं पेश करता हैं, लेकिन इन सुविधाओं के साथ कई असुविधाओं भी आती हैं, जैसे आपका पर्सनल डेटा की सुरक्षा। हाल ही में विशेषज्ञों ने Google Play Store पर कई ऐप्स को प्रभावित करने वाले नेक्रो ट्रोजन वायरस आ गए है। यह दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर विशेष रूप से उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा को चुराने के लिए डिज़ाइन किया गया। आइए जानते हैं इस वायरस की सम्पूर्ण डिटेल्स-

Google

नेक्रो ट्रोजन वायरस क्या है?

नेक्रो ट्रोजन वायरस Spotify और WhatsApp सहित लोकप्रिय ऐप्स में पाया गया है। हालाँकि Google ने ऐप्स को अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटाने के लिए तेज़ी से काम किया है, लेकिन उपयोगकर्ताओं को सतर्क रहना चाहिए।

पिछली घटनाएँ

यह पहली बार नहीं है जब नेक्रो ट्रोजन वायरस ने खतरा पैदा किया है। 2019 में, इसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले PDF क्रिएटर ऐप CamScanner में खोजा गया था, जिसके 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं। समस्या को अंततः एक सुरक्षा पैच के माध्यम से हल किया गया था। वुटा कैमरा और मैक्स ब्राउज़र जैसे अन्य ऐप भी वायरस से संक्रमित पाए गए और बाद में Google द्वारा उन्हें हटा दिया गया।

Google

मॉडेड ऐप्स का जोखिम

Spotify

WhatsApp

Minecraft

Stumble Guys

Car Parking Multiplayer

Melon Sandbox

Android उपयोगकर्ताओं के लिए आवश्यक सुझाव

Google

संदिग्ध ऐप्स को अनइंस्टॉल करें: अपने डिवाइस से किसी भी मॉडेड या अनधिकृत ऐप को तुरंत हटा दें।

विश्वसनीय स्रोतों का उपयोग करें: केवल आधिकारिक Google Play Store या विश्वसनीय वेबसाइटों से ही ऐप डाउनलोड करें।

अपने डिवाइस को अपडेट रखें: इष्टतम सुरक्षा के लिए अपने ऐप्स और ऑपरेटिंग सिस्टम को नियमित रूप से नए संस्करणों में अपडेट करें।

Related News