इंटरेनट डेस्क। आधार कार्ड व्यक्ति के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। इसके माध्यम से आप कई प्रकार के जरूरी काम करवा सकते हैं। लोग समय-समय पर इसे अपडेट करवाते रहते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर की संख्या कम होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसे देखते हुए अब यूआईडीएआई ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है, जिसकी सहायता से आप अपने नजदीकी आधार सेंटर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसका नाम भुवन आधार पोर्टल रखा गया है। इस पोर्टल को विशेष रूप से आधार सेंटर की जानकारी देने के लिए ही डिजाइन किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की मदद से भुवन आधार पोर्टल को तैयार किया गया है। इस पर लोकेशन की सर्विस इसरो की ओर से ही दी जा रही है।

भुवन आधार पोर्टल पर एक मैप है जिसमें आधार सेंटर की संख्या और लोकेशन के बारे में जानकारी आपको आसानी से मिल जाएगी। इसके माध्यम से पिन कोड (पोस्टल कोड) के माध्यम से आधार सेंटर का पता लगा सकते हैं।

PC: jagran

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News