स्मार्टफोन के साथ साथ अब चीनी कंपनी श्याओमी ने भारतीय बाजार में अपने वॉयस कमांड वाले पहले स्मार्ट एलईडी बल्ब की बिक्री शुरू कर दी है। इस बल्ब की खासियत ये है कि ये काफी लम्बे समय तक चलेगा , अब आपको बार बार बल्ब चेंज करने की समस्या नहीं होगी। इस बल्ब की रौशनी आपको किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुचायेगी। कीमत की बात करे तो 1,299 रुपए है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी खरीदा जा सकता है।

कंपनी का दावा है, कि यह बल्ब 11 साल तक चलेगा। यह स्मार्ट बल्ब 1.6 करोड़ कलर्स को सपोर्ट करता है। इसके लिए यूजर को एमआई होम ऐप इंस्टॉल करना होगा।

ऐप की मदद से यूजर 1.6 करोड़ कलर्स के बीच स्विच कर सकता है। ऐप से ही बल्ब के ऑन-ऑफ होने के समय को भी शेड्यूल किया जा सकता है। यह बल्ब 10 वॉट के ऑप्शन में ही उपलब्ध है।

Related News