भारतीय सेना ताकत में किसी से कम नहीं है और ये सेना ने कई बार प्रदर्शित भी किया है। भारतीय सेना की हालत हथियारों में मामले बहुत मजबूत हो गई है और भारत के पास कई ऐसे हथियार हैं, जो दुश्मन देश के कुछ ही देर में छक्के छुड़ा सकती है। बात करें भारतीय सेना की ताकत की तो इनके पास एम-777 अल्ट्रालाइट होवित्जर तोप और K-9 वज्र तोप हैं।

इनके शामिल होने से भारतीय सेना की क्षमता बहुत बढ़ जाती है। कहा जा रहा है कि पहले इन तोपों को पहले ही भारतीय सेना के बेड़े में शामिल किया जाना था। कुछ तकनीकी वजहों से इन्हें अब सेना को दिया जा रहा है।

K-9 वज्र तोप तीन सेकेंड में तीन गोले दागने में सक्षम है। यह बख्तरबंद तोप 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से दौड़ सकती है और ये तोप रेगिस्तानी इलाकों में भी चलने में सक्षम बताई जा रही है।

भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट में वर्ष 2021 तक करीब 145 M-777 तोपें शामिल होंगी। इसका वजन मात्र 4.2 टन है। यह तोप 31 किमी तक एक मिनट में चार राउंड फायर कर सकती है और इसका गोला 45 किलो का बताया जाता है।

Related News