आजकल फोन सिर्फ बात करने और मैसेज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बहुत सारी जानकारी डाटा को हम सुरक्षित रखते है। लेकिन कई बार आईएस होता है कि लापरवाही की फोन खो जाता है और हमें भारी नुकसान की भरपाई करनी पड़ती है। लेकिन अब गूगल ने फोन की सेफ्टी के लिए ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिससे खोए हुए फोन को ढूंढ़ना आसान हो जाएगा। तो चलिए जानते है इसके बारे में

गूगल अपने ‘फाइंड माय डिवाइस’ ऐप में ‘इंडोर मैप्स’ फीचर लाया है, जिससे इसके यूजर्स को उनके खोए हुए स्मार्टफोन की लोकेशन पता चल सकेगी।

सबसे पहले ‘फाइंड माय डिवाइस’ ऐप इंस्टॉल करें। ऐप आपसे आपकी लोकेशन को एक्सेस करने की परमिशन मांगेगा। आपको लोकेशन हमेशा ऑन रखना होगा ताकि खोने पर फोन की लोकेशन का पता चल सके। स्मार्टफोन खो जाने पर इंटरनेट ब्राउजर पर जाकर आपको android.com/find लिखना होगा। गूगल अकाउंट से साइन-इन करना होगा। अगर आपको डिवाइस नजर आए तो उस पर क्लिक करें।

गुम हुए फोन पर एक अलर्ट मैसेज भेजा जाता है और वह डिवाइस फिर उसकी हालिया या आखिरी लोकेशन के आधार पर गूगल मैप्स पर दिखाई देने लगता है। यूजर्स मैप्स पर देखकर आप फोन तक पहुंच सकते है।

Related News