हमें लगता हैं आप वीडियो गेम्स खेलने के शौकीन हैं। अगर आप हमारी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। वीडियो गेम्स की बढ़ती लोकप्रियता ने लोगों को मनोरंजन का एक सबसे बढ़िया और सुलभ साधन दिया हैं। आजकल वीडियो गेम्स में शानदार ग्राफ़िक्स का इस्तेमाल किया जा रहा हैं, जिससे इनकी दृश्य क्वालिटी में काफी सुधार हुआ हैं। आज हम आपको कुछ एक्शन ट्रिलर वीडियो गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

असैसिन क्रिड ओरिजिन्स (Assassin’s Creed Origins) : यह एक शानदार वीडियो गेम हैं। इसे आप पीसी पर खेल सकते हो। इस जबरदस्त एक्शन थ्रिलर वीडियो गेम को खरीदने के लिए आपको करीब 3,499 रुपए खर्च करने होंगे। इस गेम में मिस्र की खूबसूरत लोकेशन को दर्शाया गया हैं।

मिडल- अर्थ: शेडो ऑफ वार (Middle-earth: Shadow of War) : यह एक जबरदस्त वीडियो गेम हैं, इसे भी आसानी से पीसी पर खेला जा सकता हैं। यह साल 14 में आये मिडल-अर्थ: शेडो ऑफ मोर्डोर का सिक्वेल हैं। इस गेम को खरीदने के लिए आपको कंसोल सहित 3,499 रुपए खर्च करने होंगे।

डेस्टिनी 2 (Destiny 2) : जोरदार और जबरदस्त वीडियो गेम, जिसे वन पर्सन शूटर गेम कहा जाएगा। आप इस गेम को खेलने के लिए पीसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस गेम को खरीदने के लिए 3,499 रुपए, वही इसके साथ कंसोल लेने के लिए कुल 4,199 रुपए खर्च करने होंगे।

Related News