किसी गेम को बनाने में बहुत समय और बहुत सारी मेहनत लगती है। बिहाइंड द सीन ऐसी कई बातें होती हैं जिनके बारे में हमें पता नहीं होता है। अगर आप एक प्रोग्रामर की नजरों से देखें तो गेम को बनाने में बहुत से काम्प्लेक्स लूप्स, ग्राफ़िक लाइब्रेरीज, और स्क्रीन ऑब्जेक्ट्स को ड्रा व प्लानिंग की जरूरत होती है।

डेवलॅपमेंट प्रोसेस के दौरान कई ऐसी गलतियां भी हो जाती है जो कि प्लान का हिस्सा नहीं होती है। अजा हम आपको गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको जान कर आप चौंक जाएंगे।

1.1960 के दशक में जब पहला वीडियो गेम देखा गया था। वे वेक्टर डिस्प्ले से जुड़े विशाल मशीन के साथ होते थे। वीडियो गेम कंसोल की पहली जनरेशन 1972 में शुरू हुई, ये मैग्नावोक्स ओडिसी के साथ एक टेलीविजन सेट से जुड़ा जा सकता था। ये कंसोल ट्रांजिस्टर-आधारित डिजिटल गेम लॉजिक, और बहुत बेसिक डॉट्स और लाइन्स स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट्स से बने थे।

2. सुपर मारियो 64 को सबसे तेज़ गति से क्लियर करने का समय 1 घंटे 43 मिनट और 54 सेकंड है, जो नीरो द्वारा पूरा किया गया था, इस से पहले एक प्लेयर ने इसे 1 घंटे 44 मिनट और 1 सेकंड में पूरा किया था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने रिकॉड बनाने से पहले कम से कम 5000 घंटे तक अभ्यास किया था।

3. 2011 में, दक्षिण कोरिया ने सिंड्रेला कानून पारित किया जिसमे 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मध्यरात्रि के बाद ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया था। मोबाइल गेम्स और कंसोल पर यह लागू नहीं था। बच्चे के माता-पिता के अनुरोध के अनुसार यह कानून हटाया भी जा सकता है।

4.सबसे मशहूर काल्पनिक पात्रों में से एक, Tomb Raider खेल में लारा क्रॉफ्ट, अपने अनरीयलिस्टिक फिगर के लिए जानी जाती है। लारा के notorious कर्व्स वाकई में एक एरर का हिस्सा थे। 1996 में, अपने मॉडल को एडजस्ट करते समय, डेवलपर्स ने 50% के बजाय ब्रेस्ट साइज को 150% बढ़ा दिया।

5. 1980 के समय में पैकमैन काफी पॉपुलर गेम था। इसमें बिना लाइफ खोये और 255 लेवल्स को पार कर के 3,333,360 पॉइंट्स बनाये जा सकते हैं।

Related News