टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज 23 जुलाई को अपना 31 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर तमाम फैंस और उनके दोस्त सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं और साथ ही ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। वैसे युजवेन्द्र चहल वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम में एक खास स्थान बना चुके हैं और वो अब भारतीय टीम में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपनी संपत्ति भी बना चुके हैं।

माना जा रहा है कि युजवेन्द्र चहल के पास इस समय 10 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है और इस बड़ी संपत्ति में युजवेन्द्र चहल के लिए एक बड़ा हिस्सा क्रिकेट से ही आता है।

चहल सालाना के 10-12 करोड़ रूपए के लगभग कमाते हैं। चहल भारतीय क्रिकेट टीम के ग्रेड बी में आते हैं और इस ग्रेड में इन्हें साल के लगभग 4 करोड़ बी.सी.सी.आई की तरफ से मिलते हैं।


Related News