पाठकों हमारे स्पोर्ट्स चैनल पर आपका स्वागत हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर खिलाड़ियों की जीवन शैली की अपडेट पढ़ने के लिए चैनल फॉलो जरूर करें।

भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान पर ना सही लेकिन अपने फैशन और अपनी स्टार पत्नी की वजह से अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच शादी से पहले बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।

हेजल कीच हाल ही में गौरव कपूर और शिबानी दांडेकर के चैट शो 'मिस फील्ड' पर पहुंची। इस शो में उन्होंने कई रोचक सवालों के जबाब दिए। शो के दौरान उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया की, वे बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि, वे सलमान खान की बॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड के अलावा हॉलीवुड फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' के तीन भागों में अभिनय कर चुकी हैं। वे हैरी पॉटर के पार्ट 'हैरी पॉटर एंड फिलॉस्फर स्टोन', 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' और 'हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अजकाबन' का हिस्सा रह चुकी हैं।

शो के दौरान हेजल ने बताया कि, उन्होंने शादी के बाद किसी भी फिल्म में काम नहीं किया हैं। वही अपने पति युवराज की सबसे बढ़िया पारी के बारे में पूछने पर उन्होंने जनवरी 2017 में कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 150 रनों की पारी को सबसे यादगार बताया।

हेजल कीच के बॉलीवुड और हॉलीवुड सफर के बारे में ये जानकारी पसंद आयी तो लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें। साथ ही हमारे चैनल को फॉलो करें।

Related News