खेल डेस्क। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए अब तक साल 2023 बहुत ही शानदार रहा है। इस साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका बल्ला जमकर चला है। सर्च इंजन के महारथी गूगल की साल 2023 में विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एथलीट्स की सूची मेंं भी इस युवा भारतीय क्रिकेटर ने जगह बनाई है।

शीर्ष दस एथलीट्स की सूची में शुभगन गिल को नौवां स्थान मिला है। इस सूची में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है। इस सूची में पहले स्थान पर अमेरिकन फुटबॉलर डामर हैमलिन हैं।

जबकि दूसरा स्थान महान फुटबॉलरों में शामिल किलियन एम्बाप्पे को जगह मिली है। इस सूची में टेनिस के नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज को भी जगह मिली है। वहीं इस सूची में जगह बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र रहे हैं। भारतीय मूल के इस क्रिकेटर ने आईसीसी वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया था।

PC: espncricinfo

Related News