खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए ये साल यादगार साबित हुआ है। इस साल उन्होंने वनडे विकेट में दो विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। इन दोनों विश्व रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी क्रिकेटर के लिए आसान नहीं होगा। विराट कोहली इस साल वनडे में 50 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने का पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (49) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

वहीं भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने इस साल एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने भारत में खेले गए विश्व कप में सर्वाधिक 765 रन बनाए। वह किसी भी एक विश्व कप सात सौ से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News