खेल डेस्क। साल 2023 में भारत की ओर से कई युवा क्रिकेटरों को खेलने का मौका मिला है। इस साल देश की ओर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटरों ने डेब्यू किया है। आपको जानकर हैरान होगी कि इस साल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए कुल 16 खिलाडिय़ों ने डेब्यू किया है। इन क्रिकेटरों ने अलग-अलग फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया है। इस साल बिहार के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार तो क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं इस साल किस खिलाड़ी ने किस फॉर्मेट में डेब्यू किया है।

टी20: साल 2023 में कुल 11 खिलाडिय़ों ने अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया। इस क्रिकेटरों में तिलक वर्मा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, शिवम मावी, शहबाज अहमद, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, जशस्वी जायसवाल, और रिंकू सिंह शामिल है।
वनडे: वनडे क्रिकेट में इस साल भारत की ओर से मुकेश कुमार, रजत पाटिदार, आर साई किशोर, रिंकू सिंह, और तिलक वर्मा ने डेब्यू किया है।

टेस्ट: वहीं साल 2023 में भारतीय पुरुष टेस्ट क्रिकेट टीम की ओर से केएस भरत, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, और प्रसिद्ध कृष्णा को पहली बार खेलने का मौका मिला है।

PC: cnbctv18

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News