खेल डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए ये साल बतौर बल्लेबाज अच्छा रहा है। इस साल उन्होंने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी के दम पर वह इस साल आईसीसी वनडे विश्व कप में अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाने में सफल रहे। वह इस साल वल्र्ड कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने।

उन्होंने इस विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की तूफानी शतक पारी खेल ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। ये रोहित शर्मा का विश्व कप में सातवां शतक था। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। सचिन ने वनडे विश्व कप के 45 मैचों में छह शतक लगाए हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी वनडे विश्व कप में अब छह शतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा के 28 मैचों में अब सात शतक हो गए हैं। रोहित शर्मा के अगला विश्व कप खेलने की बहुत ही कम संभावना है।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News