स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच आई पी एल 2022 का 37 वां मैच खेला जाएगा। हम आपको बता दें कि इस समय आईपीएल 2022 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस सबसे नीचे है। मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल में अपने पिछले सात मुकाबले लगातार हारे हैं और एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।आज हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुंबई इंडियंस की पहली जीत की तलाश आज पूरी कर सकते हैं।

1.तरुण वर्मा
तरुण वर्मा ने पिछले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ नाबाद 51 रन बनाए थे, हालांकि फिर भी मुंबई मुकाबला नहीं जीत पाई थी। आज वह अपने बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को पहली जीत दिला सकते हैं।

2.रितिक शौकीन
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर खिलाड़ी रितिक शौकीन ने पिछले मुकाबले में आईपीएल डेब्यु करते हुए चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 25 रन बनाए, हालांकि वह गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए थे। आज वो अपने आलराउंडर प्रदर्शन से मुंबई को जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।

3.डेनियल सेम्स
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज डेनियल सेम्स ने पिछले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। आज वो अपनी गेंदबाजी से टीम के लिए मैच विनर बन सकते हैं।

Related News